सत्यनारायण कथा
घर में शांति व समृद्धि हेतु सत्यनारायण कथा अत्यंत मंगलकारी एवं फलदायी अनुष्ठान है। यह कथा भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की आराधना है, जिसे वैदिक विधि से किया जाता है। कथा श्रवण व पूजन से परिवार में सुख-शांति, सौभाग्य, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। विशेष अवसरों जैसे गृह प्रवेश, जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ या शुभ कार्य प्रारंभ करने पर यह कथा कराना अत्यंत शुभ माना जाता है।
लाभ
- शांति व समृद्धि: परिवार में सौहार्द और समृद्धि का वास होता है।
- पाप निवारण: कथा श्रवण से पूर्व जन्म व वर्तमान जन्म के पापों का शमन होता है।
- मनोकामना पूर्ति: भक्त की इच्छाएँ पूर्ण होती हैं और जीवन में प्रगति मिलती है।
- दैविक कृपा: भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
क्या शामिल है
- गणपति पूजन व संकल्प
- भगवान सत्यनारायण पूजन
- सत्यनारायण कथा श्रवण
- आरती एवं प्रसाद वितरण
- आशीर्वचन एवं मंगलकामना
0 Comments